Begin typing your search...

मुझसे नहीं लिया गया कोई अप्रूवल, Sarke Chunar Teri Sarke गाने वाले बवाल पर Nora Fatehi का बयान आया सामने

Sarke Chunar Teri Sarke गाने को लेकर नोरा फतेही को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब इस मामले में एक्ट्रेस ने अपना बयान दिया है.

sarke chunar song controversy nhrc notice nora fatehi sanjay dutt kd the devil
X
( Image Source:  youtube- Anand Audio )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 18 March 2026 4:23 PM IST

नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए फेमस हैं. उनके गाने जमकर वायरल होते हैं. फिल्मों में एक्ट्रेस के आइटम सॉन्ग्स अक्सर पसंद किए जाते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी कन्नड़ फिल्म के हिंदी वर्जन सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर विवादों में घिर गई. इस गाने के लिरिक्स बेहद वल्गर हैं.

इस गाने में नोरा संग संजय दत्त भी नजर आए. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. अब इस मामले पर नोरा फतेही ने अपना बयान दिया है, जहां उन्होंने कहा कि इस गाने के हिंदी वर्जन के लिए उनसे अप्रूवल नहीं लिया गया.

नोरा फतेही ने क्या कहा?

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने कहा कि ' अभी उनकी जिंदगी उथल-पुथल चल रही है, क्योंकि उन्होंने अपना कोई करीबी खोया है. इसके आगे उन्होंने बताया कि यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया गया था. यह एक बड़ी मूवी थी, जिसमें संजय दत्त थे. जब यह गाना शूट किया गया था. जब वह गाने को ट्रांसलेट कर रहे थे, तब कुछ भी गलत नहीं था.

मुझसे नहीं लिया गया कोई अप्रूवल

इस वीडियो में नोरा ने कहा कि 'हिंदी वर्जन गाने को लेकर उन्हें कोई आइडिया नहीं था. उनसे इस गाने को लेकर कोई अप्रूवल नहीं लिया गया. लेकिन जब हिंदी वर्जन लॉन्च पर प्रिव्यू करवाया गया था, तभी एक्ट्रेस ने कह दिया था कि यह सही नहीं है, क्योंकि उन्हें हिंदी समझ आती है. इसलिए नोरा ने पहले ही डायरेक्टर को कह दिया था कि यह गाना बैकलैश करेगा.'

मूवी प्रमोशन से हूं दूर

नोरा ने यह भी बताया कि इस कारण से ही उन्होंने फिल्म को अभी तक प्रमोट ही नहीं किया. इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है. वह कोई नेपो किड नहीं है. इसलिए अक्सर ऐसा होता है कि हमारे पास कम कंट्रोल होता है, लेकिन वह लकी हैं, क्योंकि बॉलीवुड में उनकी बात सुनी जाती है.

पोस्ट है एआई

इस वीडियो में नोरा ने यह भी कहा कि पोस्टर एआई जनरेटेड है. उन्होंने सजंय दत्त के साथ ऐसे कोई पोज नहीं दिए. उन्हें सेक्सुलाइज किया गया है.

सरके चुनर तेरी सरके किस फिल्म का गाना है?

जमकर ट्रोल होने के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है. इस कन्नड़ फिल्म का नाम KD: The Devil है. इस फ़िल्म में ध्रुव सर्जा लीड रोल में दिखेंगे, उनके साथ संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाइया, जिस्शु सेनगुप्ता और नोरा फ़तेही भी नज़र आएंगे. यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

bollywood
अगला लेख