Begin typing your search...

'टपोरी' की तरह, प्रियंका से राहुल को क्या सीखना चाहिए? Kangana Ranaut ने कमी गिनाते हुए बताया

कंगना रनौत ने अपने एक बयान में राहुल गांधी को टपोरी कहा. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस और सांसद ने उन्हें अपनी बहन से सीखने की भी सलाह दी. वहीं, कंगना के इस बयान पर अलका लांबा ने उन्हें नशेड़ी कहा.

टपोरी की तरह, प्रियंका से राहुल को क्या सीखना चाहिए? Kangana Ranaut ने कमी गिनाते हुए बताया
X
( Image Source:  ANI and instagram-@kanganaranaut )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 18 March 2026 6:43 PM IST

कंगना रनौत के हालिया बयान ने एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ा दी है. सांसद और एक्ट्रेस कंगना ने फिर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें टपोरी कह दिया. खास बात यह रही कि कंगना ने तुलना के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा का जिक्र करते हुए एक अलग ही एंगल सामने रखा.

कंगना ने इशारों-इशारों में राहुल गांधी की कई कमियां गिनाईं और बताया कि उन्हें अपनी बहन से कुछ चीजें सीखनी चाहिए. सांसद के इस बयान पर अलका लांबा ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

राहुल गांधी को कंगना ने क्यों कहा 'टपोरी'?

कंगना रनौत ने राहुल गांधी के रवैये को लेकर कहा कि 'हम महिलाओं को बहुत ज्यादा उन्हें देखकर असहज महसूस होता है, क्योंकि एकदम जैसे टपोरी की तरह वो आते हैं और किसी को भी 'आए तू ऐसे करके, तू तड़ाक कर' कहते हैं.'

प्रियंका गांधी से क्या सीखने को कहा?

अपने बयान में कंगना ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा से सीख लेनी चाहिए. उन्होंने प्रियंका गांधी की पर्सनैलिटी की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी बहन से सीखना चाहिए. उनका बिहेवियर कितना अच्छा है. वह कितने अच्छे ढंग से खुद को मेंटेन रखती हैं. उनके मैनर्स बेहद अच्छे हैं.

पहले भी कर चुकी हैं प्रियंका गांधी की तारीफ

कंगना ने इससे पहले प्रियंका गांधी की तारीफ़ करते हुए कहा था कि अगर उनके पास समय होता, तो वह 'इमरजेंसी' ज़रूर देखतीं.

अलका लांबा ने कंगना को कहा नशेड़ी





इस मुद्दे पर अलका लांबा ने कंगना रनौत को नशेड़ी कहा है. उन्हें एक्स पर ट्विट कर कहा 'एक नशेड़ी- राहुल गांधी जी को टपोरी बता रही है. इसका हाल भी “सास भी कभी बहू थी” वाली जैसा बेहाल होने वाला है.'

कंगना रनौतराहुल गांधी
अगला लेख