Begin typing your search...

14 साल पहले कोहली ने पाकिस्तान की उड़ाई थी धज्जियां, 211 मिनट में खेली थी करियर की बेस्ट पारी; नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

साल 2012 में खेले गए एशिया कप के एक मुकाबले में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की कतार में ला खड़ा किया.

Virat Kohli 183 runs 18 march 2012
X

Virat Kohli

( Image Source:  ANI )

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही रोमांच और जुनून का प्रतीक रहा है. जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तो मैदान पर हर गेंद और हर रन इतिहास रचने का मौका बन जाता है. ऐसे ही एक ऐतिहासिक मुकाबले में विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा जलवा दिखाया, जिसे आज भी क्रिकेट प्रेमी नहीं भूल पाए हैं.

साल 2012 में खेले गए एशिया कप के एक मुकाबले में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की कतार में ला खड़ा किया. यह सिर्फ एक शतक नहीं था, बल्कि एक ऐसी ऐतिहासिक इनिंग थी जिसने भारतीय क्रिकेट के एक नए ‘किंग’ के उदय की घोषणा कर दी.

कहां खेला गया था मैच?

साल 2012 में एशिया कप के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने भारत के सामने 330 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे हासिल करना आसान नहीं था. भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी. गौतम गंभीर बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली के इरादे कुछ और ही थी. कोहली ने 18 मार्च 2012 को उस दिन पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी.

कितनी गेंदों का किया था सामना?

विराट कोहली ने उस मैच में 211 मिनट तक बल्लेबाजी की थी. मैच में कोहली ने 148 गेंदों में 183 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 1 छक्का निकला. उनका स्ट्राइक रेट 123 का रहा, लेकिन उनकी इस पारी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया था.

भारत ने कितने ओवर में जीता था मैच?

कोहली की इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने 330 रनों के लक्ष्य को 47.5 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. कोहली की यह 183 रन की इनिंग आज भी एशिया कप इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी मानी जाती है. उनके इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है.

क्रिकेट न्‍यूजविराट कोहली
अगला लेख