Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: Iran War: जंग के बीच भारत का बड़ा कदम! तेहरान भेजी मेडिकल मदद, ईरान ने जताया आभार

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 18 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: Iran War: जंग के बीच भारत का बड़ा कदम! तेहरान भेजी मेडिकल मदद, ईरान ने जताया आभार
X
( Image Source:  X-@lala_the_don )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 18 March 2026 1:06 PM IST


Live Updates

  • 18 March 2026 1:02 PM

    भारत ने ईरान भेजी मेडिकल सहायता की पहली खेप

    ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच चल रहा संघर्ष 19वें दिन में पहुंच गया है. इस बीच भारत ने बुधवार को तेहरान के लिए मेडिकल सहायता की पहली खेप भेजी है. यह मदद मिलने पर भारत में स्थित ईरान एंबेसी ने कहा कि भारत के लोगों की ओर से भेजी गई पहली मेडिकल सहायता ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी तक पहुंच गई है और इसके लिए उन्होंने भारतीयों का दिल से धन्यवाद किया.

  • 18 March 2026 12:21 PM

    पालम इलाके में आग लगने से मरने वालों की तादाद 7 हुई

    दिल्ली के पालम इलाके की चार मंजिला इमारत में आग लग गई. अब इस हादसे में मरने वालों की तादाद सात हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक इस दुर्घटना मे कई लोग घायल हुए हैं.

  • 18 March 2026 11:14 AM

    दिल्ली के पालम इलाके में लगी आग, 6 लोगों की मौत

    दिल्ली के पालम इलाके में आज सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर बनी एक कॉस्मेटिक दुकान में लगी थी, जो देखते ही देखते तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई और ऊपर की मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया.

  • 18 March 2026 9:43 AM

    साउथ लेबनान में इजराइल की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक

    साउथ लेबनान में इजरायल ने ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की है. हालांकि अभी इन हमलों में मरने वालों की पुष्टि नहीं हो पाई है. रिपोर्ट के मुताबिक, बेरुत में एक बहुमंजिला इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई है.

  • 18 March 2026 8:41 AM

    अमेरिका ने ईरान की मिसाइल साइट पर गिराए 2,200 वजनी बंकर बस्टर बम

    अमेरिकी सेना ने ईरान के दक्षिणी तट पर, होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास स्थित मिसाइल ठिकानों पर हमला किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इन हमलों में 5,000 पाउंड (करीब 2,200 किलो) वजनी बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, ताकि भूमिगत मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया जा सके.

  • 18 March 2026 7:50 AM

    पूर्व MLA विजय सिंह के घर में धमाका

    उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर में धमाका हुआ है. इस घटना में 6 लोग घायल घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  • 18 March 2026 7:48 AM

    इजराइल में गिरी ईरानी मिसाइल

    इजरायल में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर इरानी मिसाइल गिरी है. जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई.

  • 18 March 2026 7:47 AM

    बगदाद में ईरान का हमला

    बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास धमाके हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये तीन हमले थे जो ड्रोन के जरिए कराए गए थे.

  • 18 March 2026 7:45 AM

    UAE में ईरान का फिर हमला

    UAE में ईरान ने फिर हमला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास मिसाइल गिरी है. PM अल्बनीज ने जानकारी दी है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है.

  • 18 March 2026 7:44 AM

    इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग

    क्षेत्रीय सुरक्षा पर आज अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग होने वाली है. सऊदी अरब इस मीटिंग की मेज़बानी करने वाला है. ईरान के लगातार हो रहे हमलों की वजह से इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है.

India NewsIndiaईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख