Aaj ki Taaza Khabar: US के काउंटर टेररिज्म के अधिकारी का इस्तीफा, बोले- इजराइल के दबाव में हुई ईरान से जंग- पढें 17 मार्च की बड़ी खबरें
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. मंगलवार 17 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 17 March 2026 8:59 PM
राज्यसभा में Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान: LPG सप्लाई को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, ऊर्जा क्षेत्र बना देश की ताकत
Rajya Sabha में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने LPG संकट को लेकर उठ रही चिंताओं पर जवाब दिया. उन्होंने कहा, “कई सदस्यों ने LPG संकट का मुद्दा उठाया है… इस पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री पहले ही बात कर चुके हैं. मैं ज्यादा विस्तार में नहीं जाऊंगी, लेकिन इतना भरोसा दिलाना चाहती हूं कि हमारे कुल LPG का लगभग 65% आयात होता है और उस 65% में से करीब 90% Strait of Hormuz से आता है.”
उन्होंने आगे कहा कि इस वजह से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सप्लाई प्रभावित हो सकती है, लेकिन सरकार ऐसे हालात में भी LPG की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठा रही है.
वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि देश अब केवल आयात पर निर्भर नहीं है, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. “मुश्किल परिस्थितियों में भी हमारा पावर सेक्टर बड़ी मजबूती के साथ खड़ा है. Atmanirbhar Bharat और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के प्रयास अब असर दिखा रहे हैं. 2014 के बाद से देश की स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है और अब किसी तरह की ऊर्जा की कमी नहीं है.”
- 17 March 2026 7:51 PM
US के काउंटर टेररिज्म के अधिकारी का इस्तीफा
US National Counterterrorism Center के निदेशक Joe Kent ने Donald Trump प्रशासन से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे ईरान के साथ जारी युद्ध का समर्थन “अच्छे विवेक” के साथ नहीं कर सकते.
अपने बयान में केंट ने दावा किया कि अमेरिका को इस युद्ध की जरूरत नहीं थी, बल्कि यह संघर्ष इजराइल के दबाव में शुरू किया गया. मंगलवार को इस्तीफे का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रशासन की सैन्य नीति से सहमत नहीं हैं और इस अभियान का हिस्सा नहीं बन सकते.
- 17 March 2026 7:32 PM
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: वेबकास्टिंग टेंडर पर 100 करोड़ टर्नओवर शर्त बरकरार, कंपनियों की याचिका खारिज
तमिलनाडु में मतदान के दौरान वेबकास्टिंग सेवा के टेंडर को लेकर दायर याचिकाओं पर Madras High Court ने अहम फैसला सुनाया है. मुख्य न्यायाधीश Sushrut Arvind Dharmadhikari और न्यायमूर्ति G Arul Murugan की पीठ ने दो कंपनियों की याचिकाएं खारिज कर दीं.
ये याचिकाएं I-Net Secure Lab और Innovatiview India Ltd ने दाखिल की थीं, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया था. कंपनियों का कहना था कि 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर की शर्त एक खास हैदराबाद स्थित कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए रखी गई है.
हालांकि अदालत ने इन दलीलों को खारिज करते हुए टेंडर की शर्तों को बरकरार रखा और याचिकाओं को निरस्त कर दिया. यह फैसला चुनाव प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी टेंडर्स के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है.
- 17 March 2026 6:22 PM
केरल चुनाव 2026: कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, कई दिग्गज मैदान में
केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. Indian National Congress ने आगामी चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कई बड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया है. प्रदेश अध्यक्ष Sunny Joseph को पेरावूर सीट से टिकट दिया गया है, जबकि विपक्ष के नेता VD Satheesan परवूर सीट से चुनाव लड़ेंगे.
इसके अलावा Chandy Oommen को पुथुपल्ली, Ramesh Chennithala को हरिपाड, Ramya Haridas को चिरायिनकीझु और K Muraleedharan को वट्टियूरकावु सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. उम्मीदवारों की इस पहली सूची के साथ ही केरल में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.
- 17 March 2026 5:50 PM
भबानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को टिकट, ममता बनर्जी का बड़ा दावा-'रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे'
भबानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी द्वारा Suvendu Adhikari को उम्मीदवार बनाए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने कहा कि 'हम भवानीपुर से रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करेंगे. हमारा फोकस सिर्फ एक सीट पर नहीं, बल्कि सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों पर है.
- 17 March 2026 4:35 PM
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC ने सभी 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. Trinamool Congress (TMC) ने सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. राज्य में सभी 294 सीटों पर मतदान दो चरणों में कराया जाएगा. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान किया जाएगा. वोटों की गिनती 4 मई को होगी, जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि पश्चिम बंगाल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.
- 17 March 2026 4:12 PM
असम चुनाव 2026: AIUDF ने जारी की दूसरी उम्मीदवार सूची, बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकांडी से लड़ेंगे चुनाव
असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. All India United Democratic Front (AIUDF) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. पार्टी प्रमुख Badruddin Ajmal इस बार बिन्नाकांडी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. उनकी उम्मीदवारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.
- 17 March 2026 3:32 PM
18 मार्च को होगी संसदीय विदेश मामलों की स्थायी समिति की बैठक, वेस्ट एशिया संकट और AI समिट पर होगी चर्चा
संसदीय विदेश मामलों की स्थायी समिति की बैठक 18 मार्च को आयोजित की जाएगी. इस बैठक का एजेंडा काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें मौजूदा वैश्विक हालात और तकनीकी विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. बैठक में विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रतिनिधि वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारतीय प्रवासियों (डायस्पोरा) की सुरक्षा, संरक्षा और स्वदेश वापसी (Repatriation) को लेकर विस्तृत जानकारी देंगे.
इसके अलावा, विदेश मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधिकारी हाल ही में आयोजित AI समिट के नतीजों पर भी समिति को ब्रीफ करेंगे. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब वेस्ट एशिया में तनाव चरम पर है और दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर नीतिगत चर्चाएं तेज हो गई हैं.
- 17 March 2026 3:08 PM
केसी त्यागी ने छोड़ी JDU
राज्यसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाने के एक दिन बाद ही नीतीश कुमार को झटका लगा है. जेडीयू के वरिष्ठ सलाहकार और पूर्व राज्यसभा सांसद के.सी. त्यागी ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी. सियासी गलियारों में अफवाहें हैं कि वह जल्द ही किसी दूसरी पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं. माना जा रहा है कि अब उनका राजनीतिक फोकस बिहार से हटकर उत्तर प्रदेश में ज्यादा दिखेगा.
- 17 March 2026 2:36 PM
इजराइल के हमले में बासिज यूनिट का कमांडर रजा सुलेमानी ढेर
इज़राइल ने सोमवार को एक बड़ा दाव किया है. उनके मुताबिक़, मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सटीक जानकारी के आधार पर वायु सेना ने तेहरान के केंद्र में एक लक्षित हमला किया, जिसमें गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया गया. सुलेमानी पिछले छह साल से बासिज यूनिट के कमांडर थे.




