Summer Hacks: मिनटों में हो जाएगा पानी ठंडा, गर्मी में बिना फ्रिज के इन हैक्स से पीएं चिल्ड वॉटर
Summer Hacks: गर्मी में ठंडा पानी पीने का मन हर किसी का करता है, लेकिन कई घरों में फ्रिज नहीं होता है. ऐसे में कुछ आसान और देसी हैक्स की मदद से आप मिनटों में पानी को ठंडा कर सकते हैं.
Summer Hacks: मार्च का महीना आते ही इस बार गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. ऐसा महसूस हो रहा है जैसे जून पहले ही दस्तक दे चुका हो. तेज धूप, उमस और पसीना इन सबके बीच सबसे ज्यादा जरूरत होती है ठंडे पानी की. लेकिन हर घर में फ्रिज होना जरूरी नहीं है. कई जगहों पर लोग आज भी बिना फ्रिज के ही अपने रोज़मर्रा के काम करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि बिना फ्रिज पानी को ठंडा कैसे रखा जाए?
अगर आपके घर में भी फ्रिज नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. हमारे पुराने देसी तरीके आज भी उतने ही कारगर हैं जितने पहले हुआ करते थे. आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और सस्ते उपाय, जिनसे आप गर्मी में पानी को ठंडा रख सकते हैं.
बिना फ्रिज के कैसे रखें पानी ठंडा?
बिना फ्रिज के पानी को ठंडा रखने के लिए पानी की बोतल को एक गीले कपड़े में लपेटकर हवा वाली जगह पर रख दें. जैसे-जैसे कपड़ा सूखेगा, वह पानी की गर्मी को कम करता रहेगा. यह तरीका खासतौर पर तब काम आता है जब आप बाहर हों.
गर्मियों में ठंडे पानी के लिए क्या करें?
गर्मियों में बिना ठंडे पानी के रहना मुश्किल हो जाता है. ऐसे आप मिट्टी का घड़ा यानी मटके का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह पानी को ठंडा रखने का सबसे पुराना और नैचुरल तरीका है. दरअसल इसकी सतह से पानी धीरे-धीरे बाहर निकलता है और हवा के कॉन्टैक्ट में आकर ठंडक पैदा करता है. ध्यान रखें कि घड़े को छायादार जगह पर रखें.
पानी को ठंडा रखने के लिए कैसे बर्तन का इस्तेमाल करें?
घड़े के अलावा आप मिट्टी के सुराही या अन्य बर्तन भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये भी पानी को ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं और स्वाद भी बेहतर बनाते हैं.
कोल्ड वॉटर के लिए क्या करें?
घर में ऐसी जगह ढूंढें जहां सीधी धूप न आती हो, जैसे फर्श का कोना या खिड़की के पास ठंडी हवा वाली जगह. वहां पानी रखने से उसका तापमान कम रहता है. इसके अलावा, एक बाल्टी में पानी भरें और उसमें अपनी पानी की बोतल डुबो दें. बाल्टी का पानी धीरे-धीरे बोतल के पानी को ठंडा करने में मदद करेगा.
गर्मी चाहे जितनी भी बढ़ जाए, थोड़ी समझदारी और पुराने तरीकों की मदद से आप बिना फ्रिज के भी ठंडा पानी पा सकते हैं. ये उपाय न केवल आसान हैं बल्कि एनवायरमेंट के लिए भी अच्छे हैं. इसलिए इस गर्मी में इन देसी तरीकों को अपनाएं और खुद को ठंडा और तरोताजा रखें.




