Begin typing your search...

लव मैरिज की सजा मौत! पत्नी को बनाया बंधक, फिर ससुरालवालों ने पीट-पीटकर दामाद को उतारा मौत के घाट

यूपी में मन पसंद की शादी करने वाले एक युवक को उसकी ही ससुराल में बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया. इस दौरान उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रखा गया, जिससे वह चाहकर भी अपने पति को बचा नहीं सकी.

लव मैरिज की सजा मौत! पत्नी को बनाया बंधक, फिर ससुरालवालों ने पीट-पीटकर दामाद को उतारा मौत के घाट
X
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 20 March 2026 2:12 PM IST

लखनऊ से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. एक 30 साल के शख्स की उसके ससुरवालों ने बेरहमी से हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने अपनी पसंद से शादी की थी. इतना ही नहीं, इस घटना के दौरान उसकी पत्नी को बंधक बनाकर सब कुछ देखने पर मजबूर किया गया.

हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवक के शरीर पर करीब 20 गंभीर चोटों के निशान मिले. लकड़ी के तख्तों और लोहे की रॉड से लगातार वार कर उसे तब तक पीटा गया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.

पत्नी को बंधक बनाकर किया गया हमला

सबसे भयावह पहलू यह रहा कि हमले के दौरान विष्णु की पत्नी को बांधकर एक कमरे में कैद कर दिया गया. उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया गया ताकि वह मदद के लिए आवाज भी न उठा सके. वह अपने पति को तड़पते हुए देखती रही, लेकिन कुछ भी करने में असमर्थ थी.

डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा

हमलावरों ने विष्णु पर लकड़ी के तख्तों और लोहे की रॉड से लगातार वार किए. उसे तब तक पीटा गया जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं. घटनास्थल पर खून ही खून फैल गया, जो इस बर्बरता की कहानी खुद बयां कर रहा था.

पोस्टमार्टम में सामने आई हैवानियत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस हत्या की क्रूरता को सामने ला दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि विष्णु के शरीर पर मौत से पहले की 20 चोटें थीं, जिनमें से 16 चोटें सिर पर थीं. इन चोटों में कई गहरे घाव, नील के निशान, खरोंचें, खोपड़ी में फ्रैक्चर और सिर के अंदर रक्तस्राव शामिल थे. डॉक्टरों के मुताबिक, मौत की वजह सिर पर बार-बार किए गए वार और भारी खून बहना था.

परिवार की मांग- दोषियों को मिले कड़ी सजा

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा आक्रोश है. परिजनों ने आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. उनका कहना है कि यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि इंसानियत के खिलाफ अपराध है और इसमें शामिल लोगों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो समाज के लिए एक सख्त संदेश बने.

UP NEWS
अगला लेख