Begin typing your search...

The 50: टास्क में Rajat Dalal ने खोया आपा, ये दो कंटेस्टेंट हुए एलिमिनेट, Kiku Sharda शो में लगाएंगे मस्ती का तड़का

The 50 के लेटेस्ट एपिसोड में टास्क के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जहां रजत दलाल का गुस्सा सुर्खियों में रहा. वहीं, आखिर में दो कंटेस्टेंट्स के बाहर होने से गेम और भी दिलचस्प हो गया.

krishna shroff
X
( Image Source:  x-@@Ena_0023 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 18 March 2026 3:14 PM IST

रियलिटी शो The 50 का लेटेस्ट एपिसोड एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा, टेंशन और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा. जहां एक तरफ टास्क में खिलाड़ियों की असली ताकत दिखी, वहीं दूसरी तरफ रजत दलाल अपना आपा खोते नजर आए. इतना ही नहीं, इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गए.

वहीं, आज का एपिसोड काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है, क्योंकि शो में बतौर गेस्ट किकू शारदा नजर आएंगे, जिनकी एंट्री ने माहौल को हल्का और मजेदार बना दिया. उनकी मस्ती और पंचलाइन्स ने खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब हंसाया.

क्या था सोलो एरीना टास्क?

इस बार का सोलो एरीना टास्क खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं था. 21 कंटेस्टेंट्स को एक पिंजरे में बंद किया गया, जबकि बाहर सिर्फ 16 चाबियां रखी गई थीं. जो खिलाड़ी समय रहते चाबी हासिल नहीं कर पाए, वे सीधे एलिमिनेशन के खतरे में आ गए. टास्क चार राउंड में हुआ और हर बार चाबी की दूरी बढ़ती गई.

रजत दलाल ने क्यों खोया आपा?

टास्क के दौरान जब रजत सेफ हो गए, तो दूसरी कंटेस्टेंट उनकी टीम को खेलने नहीं दे रहे थे. ऐसे में रजत दलाल आपा खोते हुए शिव पर बहुत तेज चिल्लाए और उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चला, तो मैं किसी को चाबी नहीं लेने दूंगा.

कौन हुआ शो से आउट?

टास्क के बाद जिन कंटेस्टेंट्स पर खतरा मंडरा रहा था, उनमें प्रिंस नरूला, दिव्या अग्रवाल, शाइनी दोषी, रिद्धि डोगरा, मनीषा रानी शामिल थे. इस बार शो में डबल इविक्शन हुआ, जिसके कारण दिव्या अग्रवाल और शाइनी दोषी शो से बाहर हो गए और अब गेम में सिर्फ 19 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं, जो ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर देंगे.

किकू शारदा शो में लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

आज का एपिसोड और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है, क्योंकि महल के अंदर फेमस कॉमेडियन किकू शारदा गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे. जहां वह अपने अनोखे अंदाज से सभी को हसांते और उनके साथ गेम खेलते दिखेंगे. अब ऐसे में देखना होगा कि आज शो में क्या नया होता है. इस एपिसोड ने साफ कर दिया कि The 50 में अब हर कदम पर खतरा है. टास्क, एलिमिनेशन और आपसी टकराव तीनों ने गेम को और दिलचस्प बना दिया है. अब जब खिलाड़ी कम हो गए हैं, तो ट्रॉफी की रेस और भी रोमांचक होने वाली है.

वायरल
अगला लेख